Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायगढ़ : कहते हैं हौसले भी किसी हकीम से कम नही होते, हर मुश्किलों में ताकत की दवा देते हैं और इस बात को सच कर दिखाया है, शहर के प्रसिद्ध सीनियर लॉयर इनकम टैक्स एन्ड जीएसटी मदन लाल सारस्वत ने। श्री सारस्वत जी 78 वर्ष की उम्र में, आज से करीब डेढ़ महीने पहले, कोरोना पॉजिटिव हुए। उसी दौरान कोरोना संक्रमण की विभीषिका में अपनी धर्मपत्नी को खोया। पूरा परिवार कोरोना संक्रमित था। पर उन विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी उम्मीदों का दामन नही छोड़ा, हौसला नही खोया। उनका जुनून और इच्छाशक्ति देखिए कि, वैक्सिन ही सुरक्षा कवच है और इस संकट का दीर्घकालिक उपाय है इस बात को लोग समझ सकें, लोगों में हौसला और उम्मीद बने रहे और वैक्सीनेशन के प्रति रुझान व जागरूकता भी, सिर्फ इसलिए 78 वर्ष की आयु में शरीर मे अभी भी केथेटर लगा हुआ है फिर भी वैक्सिनेशन सेंटर पहुँचकर वैक्सिन का पहला डोज लगवाया।

13 May 2021 04:32PM,
by: Thaneshwar sahu