रायपुर : गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीससगढ़ राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने लगातार दूसरे साल भी मंजूरी दे दी है। वहीं, कई बड़े राज्यों की झांकी अपना स्थान बनाने से चूक गयी। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है।
31 Dec 2020 03:02PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी की कटाई व परिवहन सहित वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत् अभियान जारी है। इस तारतम्य में वन विभाग की टीम द्वारा गत दिवस 30 दिसम्बर को रात्रि गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर सुबह धमतरी वनमण्डल के अंतर्गत 4 आरा मिलों में दबिश दी गई और वहां 493 नग अर्जुन लट्ठा तथा 6 हजार 717 नग अर्जुन लकड़ी के चिरान जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा जप्त किए गए उक्त लकड़ी का मूल्य लगभग 6 लाख रूपए आंका गया है।
31 Dec 2020 02:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल अनुमति मिलने के बावजूद 28 लाख मीटरिक टन चावल एफसीआई में जमा नहीं कराया और मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री लगातार झूठ बोलकर किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी करने पर आमादा हैं। कौशिक ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आयी है तब से ही उसकी मंशा स्पष्ट व सही नहीं है। जब भी किसानों के धान की ख़रीदी की बात आती है तो केवल भ्रम फैलाकर प्रदेश की सरकार अपनी ज़िम्मेदारियों से बचने की कोशिश करती है। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की बदनीयती और कुनीतियों के चलते आज पूरे प्रदेश में धान खरीदी बंद हो रही है। प्रदेश सरकार के पास बहानों और बयानों का ही सहारा है।
31 Dec 2020 01:52PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना के कारण बंद चल रहे स्कूलों के कारण बोर्ड परीक्षा की तारीख को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति गुरुवार को खत्म हो गई। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं चार मई से शुरू होगी। एक मार्च से प्रैक्टिकल एक्गजाम होंगे। एक मार्च से प्रैक्टिकल एक्गजाम होंगे। मंत्री निशंक ने बताया कि 10 वीं और 12वीं की परीक्षा चार मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी। 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे आएंगे। 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा मार्च से शुरू होगी। परीक्षाएं सामान्य तरीके से ही होंगी। ऑनलाइन परीक्षा नहीं होगी।
31 Dec 2020 01:43PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









