Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, केन्द्रीय मंत्री और निर्भीक पत्रकार चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती 1 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि चंदूलाल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। राजनीति के पूर्व वे सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े। पत्रकार के रूप में उन्होंने खूब ख्याति कमाई। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने लोकसभा हेतु पांच बार निर्वाचित होकर आम जनता की सेवा की। पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी ने अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करने वाले श्री चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। मुख्यमंत्री ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया याद

01 Jan 2021 07:43AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फाइजर और बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल को गुरुवार को मंजूरी दे दी है। अब दुनियाभर के देशों के लिए रास्ते खुल गए हैं कि वह इस वैक्सीन के आयात और वितरण की जल्द अनुमति दे सकें। हालांकि, इससे पहले यह उम्‍मीद की जा रही थी कि डब्ल्यूएचओ चीन की वैक्‍सीन को मंजूरी दे सकता है। वैसे बता दें कि सबसे पहले ब्रिटेन ने फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसके बाद वहां वैक्‍सीनेशन के अभियान की शुरुआत हो गई थी। ब्रिटेन के बाद अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ के अन्य देशों ने भी फाइजर वैक्‍सीन के इस्तेमाल की इजाजत दे दी। अब डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बाद अन्‍य देश भी इस ओर कदम बढ़ाएंगे।

01 Jan 2021 06:04AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल निर्देशन में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हित में सामुहिक सुरक्षा योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। अपर प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ एस.एस. बजाज ने बताया कि इसके तहत राज्य में चालू वर्ष के दौरान अब तक 371 प्रकरणों में 44 लाख 52 हजार रूपए की राशि स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें स्वीकृत राशि संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। गौरतलब है कि सामूहिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत मृतक तेन्दूपत्ता संग्राहक के परिवार के मुखिया अथवा दावेदार को 12 हजार रूपए का भुगतान किया जाता है। इसका संचालन तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हित में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जा रहा है।

31 Dec 2020 04:35PM,
by: Thaneshwar sahu