Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

धमतरी : कोविड-19 वायरस के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के नियंत्रण एवं सघन टीकाकरण पर विशेष तौर पर बल देने के उद्देश्य से कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने आज शाम जिले के चारों विकासखण्ड की 26 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिवों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना के प्रसार के कारणों पर सविस्तार जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सरपंच-सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के फैलाव का सबसे बड़ा कारण जानकारी का अभाव है। कोरोना के लक्षण दृष्टिगोचर होने पर भी लोगों ने टेस्ट कराने के बजाय इसे छुपाकर अथवा हल्के में लेकर नीम-हकीम से अपना इलाज कराते रहे, वह भी बिना सतर्कता या सावधानी बरते। उन्होंने कहा कि हमारी चुनौती कोविड-19 से कम, लोगों की अज्ञानता से अधिक है।

13 May 2021 07:35AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायगढ़ : कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में संसाधनों की व्यवस्था का कार्य लगातार किया जा रहा है। ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के साथ ही जरूरी मशीनरी की व्यवस्था लगातार की जा रही है। इसी क्रम में 50 बाईपेप मशीनें हैदराबाद से पहुंची हैं। इसके लिये कलेक्टर भीम सिंह लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि इन मशीनों को रायगढ़ में मेडिकल कालेज एमसीएच एवं केआईटी के साथ खरसिया, सारंगढ़, धरमजयगढ़, लैलूंगा विकासखंड में तैयार किये गए कोविड केयर सेंटर में दिया जाएगा। जिससे कोविड के गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी हो। यह एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग वेंटिलेटर के समान ही उन मरीजों के लिए किया जाता है जिनके फेफड़े पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नही खींच पा रहे हैं। इन मशीनों के आने से कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार से जुड़ी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।

13 May 2021 07:28AM,
by: Thaneshwar sahu