रायपुर : किसी भी परिवार के लिए विवाह खुशी का अवसर होता है। परिवार विवाह में कोई भी कमी रखना नहीं चाहता लेकिन गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह का खर्च एक बड़ी चिन्ता होती है। खर्च के कारण ही कई गरीब कन्याओं का विवाह रूका रहता है या कर्ज लेकर विवाह के खर्च किये जाते हैं। जिसकी भरपाई कन्या का परिवार कई सालों तक करता रहता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने गरीब परिवारों की परेशानी दूर कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गरीब परिवार के बेटियों की चिन्ता करते हुए योजना के तहत राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। जिससे कई गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह धूम-धाम से संपन्न हो सका है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में बढ़ी हुई दर से 2 हजार 944 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया है।
31 Dec 2020 01:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि 31 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पंडित रविशंकर शुक्ल प्रसिद्ध नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक कर गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई।
31 Dec 2020 01:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को धान बेचने में कोई पेरशानी नहीं हो इसके लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। किसानों को पहले अपने खेतों और गांव से कई मील दूर धान बेचने जाना पड़ता था परन्तु अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश भर में करीब 250 नए धान उपार्जन केन्द्र किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। प्रदेश केवनांचलों में भी किसानों को अपने गांव के पास ही धान बेचने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।
31 Dec 2020 01:12AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश सरकार की नाक के नीचे चल रहे भ्रष्टाचार के खुले खेल को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ का नारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का महज़ सियासी जुमला बनकर रह गया है। श्री मूणत ने कहा कि किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी करने के बाद अब बीज निगम के अधिकारी स्कूली छात्रों के राशन में अपनी बदनीयती का भद्दा प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश सरकार इस पर आँखें मूंदे बैठी है।
30 Dec 2020 04:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी के धान खरीदी के संबंध में किए गए ट्वीट पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी अपने पाप दूसरों पर न मढ़ें। किसान विरोधी सारे पाठ रमन सिंह जी और उनकी पार्टी भाजपा ने किए हैं। आज पूरे देश के किसान भाजपा की केंद्र सरकार के किसान विरोधी फैसलों को लेकर आंदोलित हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में धान ख़रीदी की जो भी समस्याएं हो रही हैं उसके लिए भी केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी नीतियां ही दोषी हैं।
30 Dec 2020 04:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप अब जगदलपुर के बाद बहुत जल्द बिलासपुर हवाई अड्डे से भी नियमित वायु सेवा का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। राज्य सरकार के विमानन विभाग ने एयरपोर्ट के संचालन की सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा ली हैं तथा राज्य सरकार की तरफ से सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एयरपोर्ट कैटेगरी 3सी के लाइसेंस के लिए डॉक्टर ऑपरेशन डीजीसीए को पत्र भी लिख दिया है। 3सी कैटेगरी के एयरपोर्ट पर एटीआर सीरीज और छोटे परिवहन जेट विमान आसानी से संचालित हो सकते हैं। पत्र में इस बात की गुजारिश की गई है कि कृपया जल्द से जल्द लाइसेंस प्रदान करने की कृपा करें। इस एयरपोर्ट के प्रारंभ हो जाने से बिलासपुर संभाग की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार का उड्डयन मंत्रालय जल्द अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा, जिससे बिलासपुर वासियों को नियमित हवाई सेवा की सुविधा मिलने लगेगी और एक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सभी बिलासपुर वासियों को कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।
30 Dec 2020 04:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1069 नए मामले सामने आए हैं वही 14 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
30 Dec 2020 04:49PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









