Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में अपराध अनुसंधान विभाग(सी.आई.डी.) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध दर्ज लंबित प्रकरणों के निराकरण ततपरता से करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री मंत्री ने मानव तस्करी, अपहरण, गुम व्यक्तियों से सम्बंधित प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधिक मामलों में न्यायालयों में समय सीमा में जवाबदावा प्रस्तुत करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गृह मंत्री ने सीआईडी के कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा और बेहतर ढंग से कार्य संचालन के लिए सुझाव देने के भी निर्देश अधिकारीयों को दिए। बैठक में सी.आई.डी. के उप पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद द्विवेदी, विनीत खन्ना एवं हिमानी खन्ना उपस्थित थे।

30 Dec 2020 04:49PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयोग के नए भवन का लोकार्पण किया। नवा रायपुर अटल नगर के नार्थ ब्लॉक के सेक्टर 19 में इस भवन का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नये सुविधाजनक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में राज्य निर्वाचन आयोग की प्रदेश के स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले 20 वर्षो में अपने इन दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है।

30 Dec 2020 04:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ने श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की डायनमिक रैंकिग में देश में अव्वल स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा रूर्बन कलस्टर क्षेत्र में समेकित प्रदर्शन के आधार पर की गई रैकिंग में छत्तीसगढ़ राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची में एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है और उन्होंने रूर्बन मिशन के क्रियान्वयन में जुटे राज्य स्तर से लेकर मैदानी स्तर तक के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि रूर्बन मिशन के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश का मॉडल राज्य होगा। विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य को इससे पूर्व रूर्बन मिशन के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु तथा बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

30 Dec 2020 01:43PM,
by: Thaneshwar sahu