जगदलपुर : कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बस्तर जिले के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से आने वाले धान की अवैध परिवहन को रोकने सोमवार 27 दिसंबर को रात्रि 10 बजे जिले के सीमा पर लगे अंतर्राज्यीय जांच नाकाओं के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धनपुरी, रेल्वे क्रॉसिंग के पास चोकवाड़ा और भेजापदर जांच अधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। बंसल एसडीएम मरद को ड्यूटी में अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दृष्टिकोण दौरे में सहायक कलेक्टर रेनामल, एसडीएम जीआर मरक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
29 Dec 2020 04:18PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : विधानसभा सदन में आज बस्तर के नगरनार संयंत्र के विनिवेशीकरण को रोकने के लिए शासकीय संकल्प का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि - वर्ष 2001 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन काल में नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण के एवज मे पुनर्वास पैकेज के तहत् एक खाते से एक व्यक्ति को एनएमडीसी परियोजना में नौकरी दिए जाने का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत् वर्ष 2001 में कुल 303 खाते मे से 293 नामित सदस्यों को एनएमडीसी में नौकरी प्रदाय किया गया है, शेष 10 नामितियों को निम्न कारणों से नौकरी नहीं दिया जा सका । इसके पश्चात् वर्ष 2010 में भारतीय जनता पाटी के शासन काल में भूमि अधिग्रहण के एवज में कुल 1052 कृषकों की भूमि अधिग्रहित की गई, जिसमें कुल 852 नामांकन फार्म प्राप्त हुए । इनमें से पात्र 624 लोगों को वर्तमान में सस्टेन्स अलाउन्स दिया जा रहा है न की नौकरी दी गई । एस्टेन्स एलाउन्स के नाम पर आठवी से कम - 7080 रूपये, आठवी से बारहवी - 11000 रूपये, स्नातक या अधिक- 12000 रूपये दिए जा रहा है जो भुमिहीन कृषकों के साथ अन्याय किया गया । और इन परिस्थितियों में भारत सरकार के उपक्रम एनएमडीसी के द्वारा स्थापनाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित निजीकरण की प्रक्रिया अपना रही है । बस्तर की जनता, बस्तर की युवाओं का सपना था बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट बनेगा बस्तरवासियों को विकास होगा और आज जब केन्द्र की मोदी सरकार इस इस्पात संयत्र को अपने चहते लोगों के हाथ में देने की तैयारी कर ली है, इससे वह सपना धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है बस्तर अनुसूचित क्षेत्र है, यहां पांचवी अनुसूची लागू है, उसके बाद भी केंद्र सरकार की जो निजीकरण करने का प्रयास किया गया है । उसका मैं विरोध करता हॅूं ।
29 Dec 2020 03:27PM,by: Thaneshwar sahu
भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के विजय राघवन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले नए वेरिएंट के खिलाफ भी काम करेगी। इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि वर्तमान टीके इन COVID19 वेरिएंट्स से बचाने में नाकाम रहेंगे। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने भी माना है कि नए स्ट्रेन के खिलाफ भी ये वैक्सीन काम करेगी।
29 Dec 2020 02:43PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र सरकार कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने जा रही है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस पर काम शुरू भी कर दिया है। पीआईबी उन पत्रकारों की सूची तैयार कर रहा है, जिनको ड्यूटी पर रहते हुए संक्रमण हुआ और उनकी जान चली गई। पीआईबी के एक शीर्ष अधिकारी ने एचटी से ये बात कही है।
29 Dec 2020 02:40PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में शासकीय संकल्प पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की कि भारत सरकार बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र का डिस्इंवेस्टमेंट न करे, डिस्इंवेस्टमेंट की स्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार इस संयंत्र को खरीदने के लिए तैयार है। इस संयंत्र को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इसे चलाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सदन में यह शासकीय संकल्प - ‘यह सदन केन्द्र सरकार से यह अनुरोध करता है कि भारत सरकार के उपक्रम एनएमडीसी द्वारा स्थापनाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र, जिला बस्तर का केन्द्र सरकार द्वारा विनिवेश न किया जाए। विनिवेश होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन इसे खरीदने हेतु सहमत है’ सर्वसम्मति से पारित किया गया।
29 Dec 2020 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के लिए तथा जिले में कोरोना धनात्मक प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत करते हुए नवीन आदेश जारी किया है, जिसके तहत खुले अथवा सार्वजनिक स्थल में कार्यक्रम के आयोजन, जुलूस, सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए अनेक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
29 Dec 2020 12:05PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





