रायपुर : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए योजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।
28 Dec 2020 11:38AM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर : बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पाथरी गोंदियापाल के कपारी नाला में बहुप्रतिक्षित पुलिया निर्माण कार्य पूरा हो जोने से क्षेत्र के निवासियों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिल रही है। इस पुल के निर्माण हो जाने से ग्राम पाथरी गोंदियापाल के अलावा अंचल के लोगों को पूरे समय निर्बाध रूप से आवागमन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुलभूत अधोसंरचना का विकास शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल होता है। कई स्थलों में अधोसंरचना की कमी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और ग्रामीण प्रशासन के समक्ष उन निर्माण कार्यो के लिए मांग करते है। ऐसे ही बस्तर विकासखंड के पाथरी गोंदियापाल के ग्रामीणों ने कपारी नाला में पुलिया और एप्रोच रोड़ बनाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कपारी नाला में पुलिया नहीं होने के कारण 10 किलोमीटर का लम्बा रास्ता तय कर दैनिक उपयोग की सामानों का खरीदी-बिक्री हाट बाजार से कर पाते थे साथ ही नाले में पुलिया नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी।
28 Dec 2020 11:38AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम पंचायत बैहार में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शीतला मंदिर, गुरु घासीदास मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।
28 Dec 2020 11:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में नये वर्ष 2021 के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर छत्तीसगढ़ में नई सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर केन्द्रित है। कैलेण्डर के कव्हर पेज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कुम्हार के चाक पर दीया बनाते हुए चित्र प्रकाशित किया गया है और चित्र के नीचे लिखा हआ है ‘‘गढबो नवा छत्तीसगढ़‘‘। कैलेण्डर का शीर्षक ‘‘न्याय के बयार , सब्बो बर- सब्बो डहर‘‘ दिया गया है।
28 Dec 2020 10:48AM,by: Thaneshwar sahu
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने विदेश दौरे को लेकर हमेशा भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहते हैं विशेषकर इटली की ट्रिप। अब फिर से कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर उन्हें मौजूद होना चाहिए था लेकिन वो इटली निकल गए और भाजपा को मौका मिल गया। हमेशा की तरह एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नदारद रहने को लेकर ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये।'
28 Dec 2020 10:09AM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 136वें वर्ष के अवसर पर आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ध्वजारोहण किया। आज 28 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इटली दौरे पर हैं। जिसको लेकर भाजपा तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
28 Dec 2020 07:23AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि 28 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जाने वाले शर्मा जी ने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन की मजबूती के लिए काम किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। श्री बघेल ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा का जीवन हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।
28 Dec 2020 06:58AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








