कॉमेडियन कुणाल कामरा और कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा की मुशकिलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कुणाल कामरा और रचिता तनेजा को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों से 6 हफ्ते में नोटिस का जवाब मांगा है। बता दें कि कुणाल कामरा और रचिता तनेजा ने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था।
18 Dec 2020 07:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पुलिस लाइन में 400 - 500 जवानों के भोजन को पकाने की व्यवस्था देखने जब babuaa.com की टीम पहुंची तो टीम स्तंभ रह गई कि आखिर कैसे कोई इंसानों को ऐसी जगह में बन रहा भोजन परोस सकता है, जहां शायद जानवरों का भी खाना ना बनाया जाए।
18 Dec 2020 07:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती 18 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर बाबा गुरू घासीदास से सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की है। बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के अनमोल रत्न बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है। बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। बघेल ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के उपदेश आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।
18 Dec 2020 04:28AM,by: Thaneshwar sahu
छह साल उपाध्यक्ष और कई वर्षों तक आइपीएल चेयरमैन रह चुके दिग्गज कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला फिर से भारतीय क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष बनेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व सचिव शुक्ला ने गुरुवार को मुंबई में बोर्ड के मुख्यालय जाकर अपना नामांकन भरा। इस पद पर उनके अलावा किसी ने नामांकन नहीं कराया है इससे उनका उपाध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। 24 तारीख को अहमदाबाद में होने वाली बीसीसीआइ की वार्षिक आम सभा में इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। राजीव शुक्ला होंगे बीसीसीआइ के नए उपाध्यक्ष
18 Dec 2020 04:28AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ गुरूवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर तैयार की गई 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में बनी इस 130 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी विशाल रंगोली ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया और उसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। गोल्डन बुक की आधिकारिक संवाददाता श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने समारोह में इसकी अधिकारिक घोषणा की। समारोह की शुरूआत में दो साल पूरा होने की खुशी में शंख, घंटी की ध्वनि के साथ 100 महिलाओं ने आरती की थालियों और दीपक से मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रीमंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार...‘ से छत्तीसगढ़ महतारी की स्तृति की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य महिला आयोग को रंगोली के माध्यम से वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि पिछले साल चुनाव और इस साल कोरोना महामारी के बाद भी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में हमने कोई कमी नहीं की। हर चेहरे में इसकी खुशी और प्रसन्नता है। सभी ने अपनी खुशी व्यक्त करने के अलग-अलग तरीके अपनाए हैं। इसी क्रम में राज्य महिला आयोग द्वारा तैयार रंगोली ने वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया है। छत्तीसगढ़ महतारी को इसी तरह सभी सजाएं,संवारें और खूब सेवा करें। छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
17 Dec 2020 04:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1584 नए मामले सामने आए हैं वही 8 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा...
17 Dec 2020 03:52PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









