Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली और दुर्ग जिले सहित राजधानी रायपुर में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे मुंगेली जिले ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.15 बजे मुंगेली जिले के लालपुर तहसील स्थित ग्राम बंधवा (लालपुर धाम) पहुंचकर वहां गुरू धासीदास जयंती में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.40 बजे भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे कुम्हारी बस्ती में गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद श्री बघेल शाम 6.45 बजे राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर गुरू घासीदास कॉलोनी पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

17 Dec 2020 03:25PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम चंदखुरी में गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां वर्मी टेंक, अजोला टैंक, केंचुआ उत्पादन इकाई, गोधन वर्मी कम्पोस्ट, बकरी शेड, मशरूम उत्पादन इकाई और मुर्गी शेड का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चंदखुरी गौठान समिति के अध्यक्ष तानेश्वर साहू से गौठान की व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। उन्होंने गौठान में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट के संबंध में भी उनसे जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गौठान में पीपल का पेड़ भी रोपा। मुख्यमंत्री ने गौठान में गाय की पूजा कर गाय को हरी चारा भी खिलाया। मुख्यमंत्री ने चंदखुरी में गौठान का निरीक्षण किया

17 Dec 2020 03:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर :राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ -बात है अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के’ थीम पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में चार दिवसीय तथा जिला मुख्यालयों में दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ की झलक लोगों को सहजता से आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विगत दो वर्ष की विकास संबंधी उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री और साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है। ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में

17 Dec 2020 02:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :रेडक्रॉस सोसायटी निःस्वार्थ मानव सेवा का सर्वोत्तम प्लेटफॉर्म है। कोविड-19 के समय रेडक्रॉस सोसायटी के वालेंटियरों ने जोखिम भरी परिस्थितियों में जिस समर्पण भाव से काम किया वह काबिले तारिफ है। रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा को अपना मूलमंत्र मानकर कार्य करता है। रेडक्रॉस का नाम लेते ही सबसे पहले मन में दीनदुखियों और पीड़ितों की सेवा करने वाली तस्वीर उभर कर आ जाती है। रेडक्रॉस सोसायटी ने पूरे विश्व में प्राकृतिक आपदाओं तथा युद्ध इत्यादि के समय सेवा कर मानवीय सेवा भावना का अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह बात इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही। राज्यपाल ने कोविड-19 के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार जगदलपुर जिला को, द्वितीय पुरस्कार धमतरी और राजनांदगांव जिला तथा तृतीय पुररस्कार बालोद और सूरजपूर जिला को दिया गया।

17 Dec 2020 12:42PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।इसी कड़ी में दिनांक 16.12.2020 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आरंग क्षेत्र में एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में गांजा की तस्करी कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्विफ्ट कार को चिन्हांकित कर कार को रूकवाने का प्रयास करने पर कार का चालक वाहन को और तेज गति से चलाते हुये भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सायबर सेल की टीम द्वारा पीछा किया जाकर आरंग क्षेत्र के नयापारा रोड ओड़का रेलवे फाटक पास पकड़ा गया। कार में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम प्रभात कुमार सिंह निवासी सारण छपरा(बिहार) का होना बताया। टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार में अलग - अलग पैकटों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे 28 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये एवं गांजा तस्करी हेतु उपयोग किये जा रहे स्विफ्ट वाहन क्रमांक/एम एच/03/जेड/8319 को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 589/20 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर बिहार जा रहा था। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

17 Dec 2020 11:38AM,
by: Thaneshwar sahu