रायपुर : निगम रायपुर की राजस्व वसूली निगम हित में तेज करने निगम के बड़े बकायेदारों पर सख्ती बरतने निगम के बड़े बकायेदारो की चौथी सूची जारी कर दी गई। इस सूची में नगर निगम जोन 6 के 9 एवं जोन 8 के 22 बडे बकायेदारो के नाम सम्मिलित किये गये है। नगर निगम रायपुर ने उक्त सभी 31 बकायेदारो को बकाया राशि नगर निगम में जमा करने एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में नगर निगम को बकाया अदा न करने की स्थिति में नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा संबंधित बड़े बकायेदारों से बकाया राजस्व की वसूली कुर्की की कार्यवाही करके की जायेगी।
12 Dec 2020 10:00AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग :जिले में पिछले साल की तुलना में इस बार धान का रकबा बढ़ा है जिससे पिछले साल की तुलना में दस फीसदी अधिक खरीदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में धान की आवक तेजी से बढ़ेगी। इस स्थिति का ध्यान रखते हुए किसानों की सुविधाओं के अनुरूप धान खरीदी केंद्रों में आगामी समय की प्लानिंग कर ले। यह निर्देश प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने दिये। उन्होंने कहा कि जहां रकबा त्रुटिपूर्ण दर्शाये जाने के संबंध में आवेदन किसानों ने दिये हैं। उन आवेदनों पर शीघ्रता से कार्रवाई करें। खरीदी केंद्रों में बारदाने की व्यवस्था मुकम्मल रखें। लघु एवं सीमांत किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि बारदाने की व्यवस्था सभी खरीदी केंद्रों में कर दी गई है। सभी समिति प्रबंधकों को निर्देश दिये गए हैं कि आगामी समय में बढ़ने वाली प्लानिंग के मुताबिक व्यवस्था कर लें। रोज सुबह दस बजे इस संबंध में मानिटरिंग की जाती है। जिले में धान खरीदी संतोषजनक है। शासन के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में चबूतरे बना लिये गए हैं। प्रभारी सचिव ने कहा कि अभी निर्माण कार्यों का सीजन है खूब मेहनत करें। लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखें।
12 Dec 2020 09:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक करीब 62 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। पंजीयन प्रक्रिया की निरन्तरता को देखते हुए पंजीयन की तारीख को बढ़ाकर 12 दिसंबर 2020 तक कर दिया गया है। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।
12 Dec 2020 09:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़ : विचाराधीन बंदी अक्षय निषाद उर्फ मोटू उर्फ बाबू आ.रामप्रसाद, उम्र-25 वर्ष, साकिन बूढ़ाडांड, थाना-पत्थलगांव जिला-जशपुर (छ.ग.)जो कि माननीय न्यायालय श्रीमती शिवानी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, घरघोड़ा द्वारा जारी वारंट के तहत 1 नवम्बर 2020 को जिला जेल रायगढ़ में प्रविष्ट हुआ था। बंदी की अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर जेल चिकित्सक के परामर्श अनुसार 12 नवम्बर 2020 को सायं 5.30 बजे उपचार हेतु जेल गार्ड की अभिरक्षा में स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृृति महाविद्यालय एवं कि.शा.जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजा गया। जहां चिकित्साधिकारी द्वारा परीक्षण पश्चात उपचार हेतु 13 नवम्बर 2020 को भर्ती किया गया। उपचार के दौरान विचाराधीन बंदी अक्षय निषाद की 13 नवम्बर 2020 को रात्रि 7.50 बजे मृत्यु हो गई।
12 Dec 2020 08:01AM,by: Thaneshwar sahu
दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की एक किताब जल्द ही आ रही है। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पराभव के कारणों का जिक्र किया है। उन्होंने 2014 की करारी शिकस्त के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें उन्होंने लिखा कि कुछ कांग्रेस के सदस्य ऐसा मानते थे कि अगर वह खुद पीएम बन गए होते तो पार्टी को सत्ता नहीं गंवानी पड़ती।
12 Dec 2020 04:38AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







