दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-14 ए स्थित चिल्ला बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों में अब दो फाड़ हो गई है। नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता खोले जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह चौरोली, राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश चौधरी समेत एक महिला किसान नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्णय से आहत होकर तीनों नेताओं ने इस्तीफा दिया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि किसान आंदोलन में फूट पड़ने लगी है और आने वाले समय में किसान नेता आपस में भिड़ते नजर आ सकते हैं।
14 Dec 2020 07:36AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली आज 14 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तर और दक्षिण दोनों छोरों से एक साथ शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर इस रैली का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 1575 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। रैली 14 दिसंबर को राज्य के दो सिरों से क्रमशः उत्तर स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचैका तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरु होगी। रैली के दोनों हिस्सों का मिलन 17 दिसंबर की दोपहर रायपुर के निकट स्थित माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में होगा।
14 Dec 2020 07:09AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन पिछले 18 दिनों से जारी है। आज आंदोलन का 19वां दिन है किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है और आज वे भूख हड़ताल पर हैं। इसके सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा। केंद्र सरकार चाहती है कि नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बातचीत के माध्यम से खत्म किया जाए, लेकिन किसान इसकी वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन बात नहीं बन पाई है।
14 Dec 2020 05:20AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर बस्तर कांकेर :जिले के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र कुपोषित बच्चो के लिए वरदान साबित हो रहा है, कुपोषित बच्चो को इस केन्द्र में नया जीवन मिल रहा है। पोषण पुनर्वास केन्द्र कोयलीबेड़ा में की गई देखरेख और संतुलित एवं पौष्टिक आहार से धुर नक्सल प्रभावित ग्राम हेतल की कुपोषित बालिका शिवानी नरेटी अब स्वस्थ्य हो चुकी है, उन्होंने मात्र 15 दिवस में अपना वजन बढ़ाकर कुपोषण को मात दे दी है।
13 Dec 2020 04:10PM,by: Thaneshwar sahu
मुंगेली :छत्तीसगढ़ शासन में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.एम.गीता ने कल 12 दिसम्बर को जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम पीपरलोड़ और सल्फा में पशुधन के विकास और संवर्धन के लिए स्थापित गोठान का भ्रमण किया और वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस एल्मा भी मौजूद थे।
13 Dec 2020 03:10PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






