भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ महीने पहले चेक से पेमेंट करने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इस नए नियम के तहत 50,000 रुपये से अधिक के पेमेंट्स पर अहम डीटेल्स को फिर से कन्फर्म करने की जरूरत होगी। चेक पेमेंट का यह नया नियम 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अगस्त महीने में एमपीसी की मीटिंग में इसकी घोषणा की थी। दास ने कहा था कि ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पॉजिटिव पे का नया नियम लागू करने का फैसला किया गया है। इसका मकसद चेक का दुरुपयोग रोकना है। साथ ही इससे फर्जी चेक के जरिए होने वाले फ्रॉड को कम किया जा सके।
13 Dec 2020 02:23PM,by: Thaneshwar sahu
नए कृषि कानून के विरोध में देश भर के किसानों का दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। किसानों के समर्थन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक दिन उपवास रखने का एलान किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और जनता कल यानि सोमवार को एक दिन का उपवास रखेगी। सीएम भी खुद एक दिन भूखे रह कर किसानों का समर्थन करेंगे। बता दें कि किसानों ने कृषि कानून के विरोध में शनिवार को टोल-नाकों को फ्री किया था वहीं अब सोमवार को किसान फिर से आंदोलन को तेज करते हुए एक दिन का उपवास रखेंगे। किसानों के समर्थन में सीएम केजरीवाल कल रखेंगे उपवास
13 Dec 2020 01:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसंबर को सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले को 304.58 करोड़ रूपये की लागत के 291 निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 131.86 करोड़ रुपये की राशि के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण तथा 172.71 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
13 Dec 2020 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ;मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 और 15 दिसम्बर को सरगुजा, सूरजपुर तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.15 बजे मेंड्राकला पहुंचेंगे और धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा करेंगे। वे इसके पश्चात् ग्राम केशवपुर में गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से ब्रम्हपारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 12.30 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन तथा निरीक्षण करेंगे।
13 Dec 2020 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर:छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में आज एक लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़ लगाई। बलरामपुर से सुकमा तक सभी 28 जिलों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस मैराथन के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था, समय-सीमा बीतने के बाद भी मैराथन जारी था।
13 Dec 2020 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
बलरामपुर : सीएम भूपेश बघेल ने बलरामपुर में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां 250 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खेल मंत्री उमेश पटेल, शिक्षा मंत्री प्रेमदास सिंह के साथ संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज और विधायक बृहस्पति सिंह मौजूद रहे।
13 Dec 2020 10:01AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। पिछले 17 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार किसान दिल्ली-जयपुर हाइवे बंद करने के लिए दिल्ली की ओर कूच करना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार किसान राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के पास शाहजहांपुर में इकट्ठा हुए हैं। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।
13 Dec 2020 09:31AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग :वर्चुअल मैराथन के दिन दुर्ग की सुबह शानदार जोश से लबरेज लोगों के उत्साह से जगमग दिखी। छह बजे से ग्यारह बजे तक लोग सड़क पर आते रहे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उन्होंने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडियाकर्मी भी दौड़ते नजर आए। लोगों ने उत्साह के साथ अपने फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किये। सोशल मीडिया में वर्चुअल मैराथन में दौड़ते लोगों की पोस्ट ही नजर आ रही थी। दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा, भिलाई विधायक तथा महापौर श्री देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। संभागीय तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। संभागायुक्त श्री टीसी महावर तथा आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी श्री प्रशांत ठाकुर भी दौड़ में सम्मिलित हुए। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे, श्री बीबी पंचभाई, एडीशनल एसपी श्री रोहित झा, प्रज्ञा मेश्राम भी शामिल हुए। प्रख्यात हाकी खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी श्रीमती सबा अंजुम सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इन अधिकारियों ने लोककला पथ में मैराथन में हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों ने शिवनाथ नदी के किनारे दौड़ किया। जिले में हर जगह लोग दौड़े और खूब दौड़े। अर्जुन अवार्ड विजेता बाक्सर श्री राजेंद्र प्रसाद ने तथा वालीबाल खिलाड़ी श्री शिखर सिंह तथा अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
13 Dec 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









