Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

नई दिल्‍ली : पिछले 11 दिनों से कृषि विधेयक के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन का सोमवार को 12वां दिन है। यह आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार, 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है जिसे विपक्षी पार्टियों का पूरा समर्थन प्राप्‍त है। इसमें उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसमा सुप्रीमो मायावती का नाम भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करने वाले किसानों से दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज मुलाकात करेंगे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने आंदोलनकारी किसानों द्वारा बुलाए गए 8 दिसंबर को भारत बंद से दूरी बना ली है। इसके पीछे भारतीय किसान संघ की ओर से इसमें शामिल राजनीतिक पार्टियों को कारण बताया गया है। भारतीय किसान संघ का कहना है कि किसान संगठनों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार के सामने रखनी चाहिए। किसानों को विपक्षी दलों का साथ, केजरीवाल पहुंचे सिंघु बॉर्डर

07 Dec 2020 12:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

गरियाबंद : जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम में कोरसी व्यपवर्तन बनने से 3 गांव के 250 किसानों की जिंदगी में खुशहाली आई है। अब सूखे खेतों में हरियाली दिखाई देती है। महज 2 साल पहले जहां 1 एकड़ में केवल 5 क्विंटल धान का उत्पादन होता था ,आज वही 15 से 20 क्विंटल तक धान का उत्पादन किसान ले रहे हैं। दरअसल इस क्षेत्र में सिंचाई के साधनों का नितांत अभाव था। किसान अपनी फसलों को पानी देने केवल और केवल मानसून पर निर्भर थे। बारिश अच्छी हुई तो ठीक, वरना लागत निकलना भी मुश्किल था। अंचल के किसानों के बहुप्रतीक्षित मांग पर शासन द्वारा कोरासी व्यपवर्तन निर्माण की स्वीकृति सन 2016-17 में दी गई। किसानों का सपना तब साकार हुआ, जब व्यपवर्तन पूरी तरह बनकर तैयार हुआ और पहली बार पानी की धार किसानों के खेतों में 2019 की खरीफ में पहुंची। वर्तमान खरीफ सत्र में भी कोरासी, मड़ेली और करकरा के किसानों के खेतों में पानी की धार पहुंची है। किसान उत्साहित है क्योंकि इस साल भी धान का उत्पादन बेहतर हुआ है। गांव के किसान पवन कुमार, कृत राम, कन्हैया लाल ने बताया कि इससे किसानों को दोहरा फायदा मिल रहा है एक तो उत्पादन बढ़ गया दूसरा समर्थन मूल्य और बोनस सहित 2500 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ भी मिल रहा है । गांव के किसान बैशाखू राम और श्री तेज राम ध्रुव बताते हैं कि खरीफ फसल में पानी की उपलब्धता से हमारे जीवन में समृद्धि आई हैं। पहले हम केवल 5 से 7 क्विंटल उत्पादन बमुश्किल से ले पाते थे लेकिन आज हम 15 से 20 क्विंटल उपज ले रहे हैं। ग्राम मड़ेली के किसान जानू राम सिन्हा उत्साहित होकर बताते हैं कि अब उनका 2 एकड़ जमीन सच मायने में 4 एकड़ जमीन के बराबर हो गया है अब वह भरपूर उत्पादन ले रहे हैं । ऐसे ही अन्य लाभान्वित किसानों का कहना है कि व्यपवर्तन बनने से उनकी जिंदगी खुशहाल हो गई है। किसान शासन और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते नहीं थक रहे हैं ।

07 Dec 2020 10:06AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महासमुंद :अगर आप प्रशासनिक अफसर बनना चाहते हैं, महासमुंद जिला प्रशासन आपके सपने को साकार करने जा रही है। दरअसल, जिला प्रशासन पुनः पीएससी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास शुरू करने जा रही है। ये क्लास 07 दिसंबर से शुरू होगी। पुराने विद्यार्थी शीघ्र क्लास में उपस्थिति हेतु कोचिंग के समन्वयक को सूचित करंेगे साथ ही नए विद्यार्थी निःशुल्क कोचिंग नवकिरण अकादमी के कार्यालय जिला ग्रंथालय भवन मिनी स्टेडिम परिसर महासमुन्द में आकर अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन 6 दिसंबर से शुरू है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए समन्वयक ईश्वर चंद्राकर केे मोबाईल नम्बर 99774-62314 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

07 Dec 2020 04:55AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को एक-दूसरे से सीखने और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार एक-दूसरे से जुड़े रहकर अपना शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी का गठन किया गया है। राज्य में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के सक्रिय सदस्य और प्रतिमाह किए जाने वाले कार्य की जानकारी के लिए पढ़ई तुंहर दुआर की वेबसाइट सीजीस्कूल डॉट इन में एनआईसी के सहयोग से वेबपेज बनाया गया है। इसमें राज्य में कार्यरत प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी को आगामी एक सप्ताह के भीतर अपना पंजीयन कराना है। छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के पंजीयन के लिए वेब पेज में पंजीयन प्रारंभ हो गया है।

07 Dec 2020 04:55AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में कोविड-19 के परीक्षण के लिए आरटीपीसीआर, रेपिट एंटिजन और ट्रूनाट टेस्ट की दरें काफी कम कर दी गई है। राज्य के निजी अस्पतालों और पैथालाॅजी केन्द्रों में नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए यदि सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए मरीज से 750 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा। इसी तरह ट्रूनाॅट नेट टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 1500 रूपए प्रति मरीज लिया जायगा। सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा। रेपिड एंटिजन टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 400 रूपए प्रति मरीज लिया जायगा। इसी प्रकार सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरक्ति लिया जाएगा। इस शुल्कों में सेम्पल कलेक्शन, ट्रांसपोर्ट शुल्क, जांच शुल्क एवं कंज्युमेबल, पीपीई किट इत्यादि का शुल्क सम्मिलित है।

06 Dec 2020 02:50PM,
by: Thaneshwar sahu