Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य के सुदूर आदिवासी अंचलों की महिलाएं भी उद्योग, व्यवसाय से जुड़ रही है। दंतेवाड़ा जिले की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इन दिनों महिलाएं सीमेंट के खंभे और फेंसिंग जाली निर्माण कर रही हैं। महिलाएं इस स्वरोजगार से खुद को सक्षम बनाएंगी और दूसरी महिलाओं को इस व्यवसाय के लिए प्रेरित करेंगी। महिलाएं अब तक सीमेंट पोल व जाली बनाने के लिए महिलाएं आगे नहीं आई थीं, लेकिन जिला पंचायत द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा व बाड़ी के तहत जिले के महिला स्व-सहायता समूह को व्यवसाय करने प्रेरित किया गया। परिणाम स्वरूप जिले के 8 महिला स्वसहायता समूहों ने व्यवसाय करने की ठानी और उन्होंने काम शुरू कर दिया। जिले में सभी पंचायतों में देवगुड़ी, गोठान का निमार्ण किया जा रहा है। जिसमें घेराव के लिए सीमेंट पोल की आवश्यकता पड़ती है, इसके लिए जिले के 8 स्व-सहायता समूहों द्वारा सीमेंट पोल का निमार्ण किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति तक 4950 पोल, जिसे 14 लाख 85 हजार रूपये तक बेच चुके है। इस गतिविधि से 80 परिवार लाभान्वित हो रहे है। जिले में दिशा महिला ग्राम संगठन टेकनार, सीता महिला ग्राम संगठन गंजेनार, रानी लक्ष्मी ग्राम संगठन गाटम, दीपक महिला ग्राम संगठन मैलावाड़ा, जागृति महिला कलस्टर संगठन पेन्टा सीमेंट पोल का निमार्ण कर रही है। दूरस्थ अंचलों की महिलाएं स्वरोजगार से हो रही आत्मनिर्भर

06 Dec 2020 12:11PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान करने की अपील की है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के माध्यम से मैं सशस्त्र सेना के उन सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिनके त्याग, समर्पण तथा बलिदान की वजह से हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तथा हम अपने देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने में सफल हो पाते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के उन महान सेनानियों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान जोड़ने की पावन भावना का भी प्रतीक है। 

06 Dec 2020 10:00AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोलकाता : उत्तरी बंगाल में डलखोला और अदिना इलाके में रविवार की सुबह ‘आदिवासी सेंगल अभियान पार्टी’ के प्रदर्शनकारियों के रेल पटरियों पर धरना देने से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक आंदोलन के कारण अप लाइन की 02550 आनंद विहार-गुवाहाटी स्पेशल , 05934 अमृतसर डिब्रूगढ़ स्पेशल, 02343 सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल और 02377 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया। इसी प्रकार डाउन लाइन की 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ स्पेशल और 03174 अगरतला-सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया। इसके अलावा करीब 15 माल/पार्सल गाड़ियां भी विभिन्न स्टेशनों पर फंसी हुई है। रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन स्टेशनों पर मौजूद हैं तथा स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बंगाल में रेल रोको आंदोलन से ट्रेन सेवाएं प्रभावित

06 Dec 2020 09:25AM,
by: Thaneshwar sahu