धमतरी: अनुज्ञापन अधिकारी पौध संरक्षण एवं उप संचालक कृषि ने कुरूद स्थित मां चन्डी ट्रेडर्स की हेराम्बा इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में निर्मित कीटनाशक दवा Acephate 75% SP के नमूने गुण नियंत्रण प्रयोगशाला के विश्लेषण में अमानक पाए जाने पर इसे तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। उन्होंने कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 14 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए धमतरी जिले में उक्त अमानक बैच की दवा का विक्रय एवं भंडारण किए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध किया है। अमानक कीटनाशक दवा का विक्रय एवं भण्डारण प्रतिबंधित
05 Dec 2020 05:31AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की संपत्तियां जब्त की है। मालूम हो कि बीते मई महीने में माल्या ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में मनी लांड्रिंग एवं हजारों करोड़ की धांधली के मामले में भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपनी अपील हार गया था।
04 Dec 2020 01:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :.आरंग में साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया, मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग ने नवनिर्मित मंगल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गों में चल रही है। सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का माहौल कायम कर रही है। उन्होंने साहू समाज द्वारा आरंग में भवन निर्माण हेतु मांग को पूरा करते हुए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की।
04 Dec 2020 01:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ में पहली बार वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन 13 दिसम्बर को किया गया है। वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो, फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।
04 Dec 2020 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर में पुरातात्विक जिला संग्रहालय का शुभारंभ किया। पुरातात्विक जिला संग्रहालय में जशपुर जिले की जनजातियों की परंपरा और जीवन शैली को शिल्प चित्रों, मूर्तियों, निवास स्थलों, मकानों के माडल के माध्यम से जीवंत रूप से प्रदर्शित किया गया है। जिससे यहां की स्थानीय जनजातियों तथा आदिवासी समाज की मान्यताओं, कला-संस्कृति, जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान यहां प्रदर्शित कलाकृतियों का बारिकी से अवलोकन किया और संग्रहालय के दुर्लभ संग्रह की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से संग्रहालय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वहां रखे गए पाषाण शंख ( स्टोन फ्लूट) को बजा कर देखा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय जिले की पुरातात्विक विरासत को सहेजने का प्रमुख माध्यम बनेगा। संग्रहालय में श्री रोपण अगरिया और श्री सुखराम अगरिया ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मांदर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उनकी इस भेंट को स्वीकार किया और बजाया भी।
04 Dec 2020 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जब मांदर भेंट किया तो वे उस पर थाप देने से स्वयं को रोक नहीं सके। इसी तरह पाषण-शंख को देखकर उन्होंने उसे बजाकर उसकी ध्वनि सुनी। अपनी इस पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों में खूब रुचि ली।
04 Dec 2020 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






