रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने वहां महिला स्व-सहायता समूहों की रोजगार मूलक गतिविधियों को देखा। महिलाओं से चर्चा कर उनके काम के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। श्री बघेल ने गौठान मंे गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गौठान में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सब्जियों का स्कूलों के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम और छात्रावासों में उपयोग करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा निर्मित अडूसा पाउडर और साबुन खरीदे और गौठान में रखी पैरा कटाई की मशीन चलाकर भी देखी। महिलाओं ने दोना-पत्तल सहित समूह द्धारा तैयार की गयी विभिन्न सामग्रियां भी मुख्यमंत्री को दिखायी। गम्हरिया गौठान में सुराजी ग्राम योजना के तहत चांदनी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा चप्पल निर्माण, एकता स्व-सहायता समूह द्वारा साबुन निर्माण, रातरानी स्व-सहायता समूह द्वारा दोना-पत्तल और ओम नारी स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गौठान में आम का पौधा भी रोपा। गौठान में मवेशियों के लिए मचान बनाकर पैरा रखा गया है और कोटना बनाया गया है। गौठान में बायोगैस प्लांट भी स्थापित किया गया है
05 Dec 2020 11:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण करने एवं काम करने की हिदायत दी।
05 Dec 2020 11:04AM,by: Thaneshwar sahu
जम्मू कश्मीर सरकार ने कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन देने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। प्रदेश में वैक्सीन आते ही इसे चरणबद्ध तरीके से लोगों को विभिन्न वर्गों में बांटकर दिया जाएगा। इसकी पूर्व योजना बनाई गई है। इसके वैक्सीन देेने के लिए 4500 प्रशिक्षित वैक्सीनेटर लगाए जाएंगे। ये वैक्सीनेटर प्रतिदिन साढ़े चार लाख को कोरोना वैक्सीन देंगे।
05 Dec 2020 08:42AM,by: Thaneshwar sahu
अब बैंक बचत खाते की तरह ही पोस्ट ऑफिस बचत खाते में भी न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य हो गया है। भारतीय डाक ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अपने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना खाताधारकों के लिए बहुत बार एक परेशानी का सबब बन जाता है। वह इसलिए, क्योंकि कई बैंकों में यह राशि काफी ज्यादा होती है। हालांकि, डाक घर बचत खाताधारकों के लिए यह राशि काफी कम है, इसलिए उनके लिए अपने बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना आसान रहने वाला है।
05 Dec 2020 08:42AM,by: Thaneshwar sahu
3 केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-यूपी-हरियाणा पर चल रहा हजारों किसानों का धरना-प्रदर्शन 9वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली से सटे यूपी और हरियाणा के तकरीबन दर्जनभर बॉर्डर सील हैं, जिससे शनिवार को भी लोगों को आवाजाही में दिक्कत पेश आ रही है। शनिवार दोपहर में केंद्र सरकार के साथ कृषि कानूनों पर होने वाली बैठक पर किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। शनिवार को बैठक में कोई और बात नहीं होगी, कानूनों को रद करने के लिए ही बात होगी।
05 Dec 2020 08:22AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









