रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से अपना वादे पर अडिग है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी। 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। टोकन पहले से दिये जा रहे है। ये टोकन 7 दिन के लिये वेलिड होंगे। यदि कोई किसान अपने टोकन पर धान नहीं बेच पाया तो उसे फिर से टोकन जारी कर दिया जायेगा। इस प्रकार धान खरीदी सुव्यवस्थित रूप में चलेगी। सब का धान खरीदा जायेगा। 2500 रूपये में खरीदा जायेगा। भाजपा द्वारा लगातार धान खरीदी में बाधा डालने की कोशिशे की गयी है और की जा रही है। कभी भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा कहा गया सेन्ट्रल पुल में छत्तीसगढ़ के किसान के धान से बना चावल नही लिया जायेगा। इसके लिये चिट्ठी तक लिख दी थी मोदी सरकार ने। इस साल भाजपा की केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिये बारदानो की उपलब्धता में बाधा डाली। बारदाने ही नही उपलब्ध कराये लेकिन कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इन तमाम समस्याओं का मुकाबला करते हुये अपने वादे को पूरा करते हुये किसानो की धान की खरीदी 1 दिसंबर से करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी होगी। धान बिचौलियों और धान दलालों और धान खरीदी में गड़बड़ियों कर किसानों को परेशान करने वालों को कोई प्रश्रय नही मिलेगा। प्रदेश के बाहर का धान नही, छत्तीसगढ़ के किसानो का उगाया हुआ धान छत्तीसगढ़ के सोसाइटियों में 2500 रूपये में खरीदा जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने धान का दाम 2500 रू. देते हुये पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है। भाजपा की 15 साल की सरकार में तो 12 लाख किसानों से ही औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया।
27 Nov 2020 08:49AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : एसएसपी अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 26.11.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग - अलग स्थानों में कुछ लोगों द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है एवं जुआ भी खेला जा रहा है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में मुखबीर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के अलग - अलग स्थानों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये 04 सटोरियों को सट्टा खिलाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 30,000/- रूपये एवं सट्टा - पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा 05 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 5,470/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर सभी 09 आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
27 Nov 2020 08:49AM,by: Thaneshwar sahu
रांची : लालू प्रसाद यादव की जमानत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लालू के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सीबीआइ के जवाब में कस्टडी को सत्यापित करने के लिए समय मांगा। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 11 दिसंबर को अगली तारीख दी है। बता दें कि सीबीआई ने 34 माह कस्टडी बताया है जबकि लालू 42 माह 28 दिन बता रहे हैं।
27 Nov 2020 08:49AM,by: Thaneshwar sahu
ऑनलाइन पेमेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पेटीएम (Paytm) ने दुकानदारों को बड़ी राहत प्रदान की है। कंपनी के नेटवर्क से जुड़े दुकानदार अब यूपीआई और रुपे कार्ड के साथ ही बिना किसी शुल्क के पेटीएम वॉलेट के माध्यम से पेमेंट ले सकेंगे। पेटीएम ने गुरुवार को यह घोषणा की। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके इस कदम से 1.7 करोड़ से ज्यादा दुकानदारों को लाभ पहुंचेगा। बयान में कहा गया कि दुकानदार अपने बैंक खातों में डायरेक्ट सेटलमेंट के साथ ही अपने सभी डिजिटल पेमेंट पर जीरो फीसद शुल्क का लाभ ले सकेंगे।
27 Nov 2020 07:51AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है, यह कार्य 15 दिसम्बर 2020 तक चलेगा। पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता अपने मतदान केन्द्र में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे हैं। वे अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम, पता, आयु यदि त्रुटिपूर्ण हो तो उसमें सुधार करवाया जा सकता है। इसके अलावा स्थान परिवर्तन व मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। मतदान केन्द्रों में बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों से सम्पर्क कर नाम जोड़वाने, संशोधन अथवा विलोपन के लिए निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् सभी जिलों में 12 एवं 13 दिसम्बर को विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
27 Nov 2020 06:46AM,by: Thaneshwar sahu
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रधान महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में उनके घर पर एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है। महबूबा ने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें "अवैध रूप से" फिर से हिरासत में लिया गया है। “दो दिनों से वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन से वाहिद पारा के परिवार से मिलने की अनुमति मांग रखी हैं परंतु उन्हें इनकार कर दिया गया।
27 Nov 2020 06:46AM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा :कृषि विभाग कबीरधाम के व्हाट्सएप ग्रुप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बोड़ला एवं अधोहस्ताक्षरी के विरूद्ध अशोभनीय बातें पोस्ट करने वाले बोड़ला विकासखंड के मुख्यालय रेंगाखारकला के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एन.के.चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
27 Nov 2020 06:30AM,by: Thaneshwar sahu
रांची : चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत पर आज सुनवाई होगी। यह मामला जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। अब तक लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के पास सिर्फ यही मुद्दा था कि लालू ने दुमका कोषागार मामले में आधी सजा पूरी नहीं की है। लेकिन अब लालू प्रसाद के जेल में रहते हुए बिहार विधायकों से बात करने का भी मुद्दा सीबीआई को मिल गया है। सीबीआई सूत्रों की माने तो इस मुद्दे को भी कोर्ट में रखा जाएगा क्योंकि यह जेल मैनुअल का खुला उल्लंघन है। हालांकि कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ही जेल आईजी से लालू प्रसाद के जेल में रहते हुए पिछले 3 महीनों में कौन-कौन से लोग मिले, उसकी पूरी जानकारी मांगी है। आज जमानत मिली तो जेल से बाहर आ जाएंगे लालू प्रसाद यादव
27 Nov 2020 05:42AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








