Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : राज्य में आज 1753 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 219 रायपुर जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक 7 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 169, राजनांदगांव 136, बालोद 100, बेमेतरा 48, कबीरधाम 39, रायपुर 219, धमतरी 53, बलौदाबाजार 79, महासमुंद 59, गरियाबंद 13, बिलासपुर 149, रायगढ़ 167, कोरबा 120, जांजगीर-चांपा 60, मुंगेली 17, जीपीएम 7, सरगुजा 70, कोरिया 33, सूरजपुर 40, बलरामपुर 47, जशपुर 7, बस्तर 24, कोंडागांव 31, दंतेवाड़ा 36, सुकमा 0, कांकेर 15, नारायणपुर 1, बीजापुर 11 अन्य राज्य 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

26 Nov 2020 05:31PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वेबिनार में अपने संदेश में कहा कि व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करना हमारे संविधान का अंतिम लक्ष्य है। हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने महान संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जब तक हमारा संविधान सुरक्षित है तभी तक हमारा देश और यहां रहने वाला हर व्यक्ति और उसका भविष्य सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और संविधान निर्माताओं को नमन किया। वेबिनार का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पालक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

26 Nov 2020 04:16PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के देश के नाम संबोधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि बाबा साहेब अंबेडकर के बनाये संविधान को बदलना ही मोदी आरएसएस और भाजपा का एजेण्डा है। मोदी ने समय के साथ महत्व खो चुके कानूनों को हटाना जरूरी कहकर अपनी नीति नीयत और जन विरोधी रवैया उजागर कर दिया है। मोदी के लिए और भाजपा के लिए मजदूरों, किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीबों के लिये बने सारे कानून अपना महत्व खो चुके हैं। मोदी और भाजपा के लिए इन तमाम वर्गों के हकों और हितों की बात ही अपना महत्व खो चुकी है। मोदी और भाजपा के लिए आज सिर्फ अपने चहेते उद्योगपति अंबानी और अडानी के हितों की रक्षा महत्वपूर्ण है। इसीलिये आज पूरे देश में गरीब, मजदूर, किसान मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन दे रहे है, हड़ताल कर रहे है।

26 Nov 2020 03:51PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। इस प्रस्तावना में कहा गया है कि ‘हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।’ राज्यपाल ने संविधान की प्रस्तावना का किया पठन

26 Nov 2020 01:20PM,
by: Thaneshwar sahu