रायपुर :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री प्रगति पोर्टल के अंतर्गत कोरोना से संबंधित मुद्दे (वित्तीय सहायता, अस्पताल का ढांचा, राशन तथा रोजगार आदि), प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वनिधी योजना, निर्यात के रूप में जिले का विकास तथा आपरेशनाइ एग्रीकल्चर रिफार्म के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई।
25 Nov 2020 02:50PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग बार-बार अपील कर रहा है कि लोग जांच कराने और अस्पताल पहुंचने में देरी न करें जिससे राज्य में मृत्यु दर कम की जा सके। स्वास्थ्य विभाग की अपील, अस्पताल पहुंचने मे देर न करें मरीज
25 Nov 2020 02:50PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र राज्य सरकार की तैयारियों को लेकर सवाल उठाया और कहा है कि उपलब्ध चिकित्सा सेवा की पर्याप्त और ताज़ा जानकारी कोरोना संक्रमितों को देने में प्रदेश सरकार लापरवाही का परिचय दे रही है। कौशिक ने कहा कि आज हालात ये हैं कि हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता की जानकारी देने वाली वेबसाइट के पिछले दो माह से बंद पड़े होने के कारण कोरोना मरीजों को अस्पताल और वहाँ बेड की उपलब्धता की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
25 Nov 2020 02:50PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग के सभी इंजीनियरों को सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए 25 नवम्बर से 28 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण सेन्ट्रल रोड़ रिसर्च इंस्टीट्यूट (सी.आर.आर.आई.) नई दिल्ली के सहयोग से ऑनलाइन प्रदान किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
25 Nov 2020 02:50PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रबी फसलों की बोनी कम लागत और समय पर हो सके, इसको लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों को हैप्पी सीडर यंत्र के उपयोग की समझाइश देने के साथ ही खेतों में इसका प्रदर्शन भी किया जा रहा है। किसानों को इससे फसलों की बोआई का तरीका भी सिखाया जा रहा है। हैप्पी सीडर यंत्र से धान के अवशेष को हटाए बिना गेंहू फसल की बोनी की जा सकती है। इसके उपयोग से मिट्टी की नमी व उर्वरा शक्ति बरकरार रहने साथ ही खेती की लागत में कमी और बीज-खाद की भी बचत होती है। गेंहू बुआई की समय ही ट्रैक्टर और रोटावेटर से होनी वाली जोताई का खर्च बचने से ही किसानों को लगभग 5 हजार रूपए प्रति एकड़ के मान से बचत हो जाती है।
25 Nov 2020 02:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के गांव गोडपेंड्री के एक गरीब परिवार की बेटी खुशबू कुर्रे की नीट परीक्षा में सफलता की खबर मिलने पर खुशबू से आज स्वयं टेलीफोन लगाकर बात की और उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने खुशबू को पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिए खुशबू और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
25 Nov 2020 01:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। हिन्दुओं में इसी दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। बधेल ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में शुभता और समृद्धि लेकर आए और सभी के मंगल कार्य सफल हों। सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी दी शुभकामनाएं
25 Nov 2020 01:58PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









