रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन में आज 9 कर्मचारियों को बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए पाए जाने पर 9 कर्मचारियों को नियमानुसार फाइन कर राशि वसूल की गई। इन कर्मचारियों को भविष्य में बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। मंत्रालय महानदी भवन में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी की गई दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मंत्रालय में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
25 Nov 2020 01:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच, पंच, शिक्षाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानीन, बीट आरक्षक के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाईन फर्जीवाड़ा से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। साइबर संगवारी के माध्यम से आम जनता को बताया जाएगा कि अपने एटीएम कार्ड का नम्बर-सीवीवी नम्बर किसी को न बताए। मोबाईल पर आने वाले वन टाईम पासवर्ड (ओटीपी) किसी को न बताए। मोबाईल-कम्प्यूटर पर आने वाले किसी अनचाहे लिंक को क्लिक न करें। एटीएम मशीन का प्रयोग करते समय किसी अजनबी की सहायता न ले। ऑनलाईन खरीदी-बिक्री के समय बिना जान पहचान के रकम का लेन-देन न करें। आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने साइबर संगवारी सेवा शुरू
25 Nov 2020 12:55PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : कलेक्टर धमतरी जय प्रकाश मौर्य निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा लगातार लापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 22 नवम्बर को गस्त सूचना के आधार पर कुरूद के ग्राम नारी में छापामार कार्रवाई कर अरुण पिता कन्हैया सतनामी से 2.16 लीटर देसी मदिरा मसाला बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम झुरानवागांव में राजू पिता नारायण देवदास तथा ग्राम गाड़ाडीह में राजेंद्र पिता मोहन सिंह पवार द्वारा ग्राहकों को मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर धारा 36 (सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान वृत्त प्रभारी अधिकारी वैभव मित्तल एवं आबकारी आरक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे ।
25 Nov 2020 12:54PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 2 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जल विहार कॉलोनी, रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के लिए बीस प्रकरण रखे गए हैं। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष किरण मयी नायक महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई हेतु कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन करते हुए होगी, जिसमें सभी पक्षकारों शोसल डिस्टेंसिंग और एक दूसरे से दूरी के निर्देशों का पालन करना होगा। पक्षकारों से कहा गया है कि वे चहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़ा का रूमाल बांधकर आयें।
25 Nov 2020 12:33PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अपने फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय नागरिकों को गाडियों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए उस आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य से संबंधित तरीकों को अभ्यास के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए प्रशिक्षण दिए जाने की नियमित परम्परा है। ताकि वे दुर्घटना के समय किए जाने वाले बचाव कार्य के तरीकों को अपनाकर कुशलता पूर्वक राहत कार्य कर सके। यद्यपि आपदा के समय फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम (ART- Accident Relief Trains ) / ARMV Accident Relief Medical Van) एवं स्थानीय नागरिक ही बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
25 Nov 2020 12:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में शोक सभा आयोजित की गयी। शोक सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग सदस्य ज्ञानेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एम.ए. इकबाल, सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ कांग्र्रेस नेता दौलत रोहड़ा, प्रदेश सचिव अजय साहू, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, पंकज शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पंकज मिश्रा, इदरिश गांधी, दिलीप चौहान, सद्दाम सोलंकी, राजेश सिंह ठाकुर, सैयद अफसर अली, इखलाक कुरैशी, दिवाकर साहू, शेखर साहू, शीत श्रीवास, मतीन खान, सकलेन कामदार, जीतू भारती, नितिन ठाकुर, भूपेन्द्र साहू, योगेश साहू, हुमन साहू, दाउलाल साहू, सिद्धार्थ सिंह चंद्रा, शब्बीर खान, योगेश साहू, शहनाज बेगम, कमरान अंसारी, मोहनी कुर्रे, श्रीनिवास, आशीष श्रद्धांजलि दी गयी।
25 Nov 2020 12:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान कई बच्चों के लिए संजीवनी साबित हुआ है। इन्हीं बच्चों में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी कन्द्र खेदामारा 01 में दर्ज जुड़वा बच्चे जय और विजय भी शामिल हैं। जय और विजय का वजन जन्म के समय 1.600 किलोग्राम के होने से वे गंभीर कुपोषण के साथ पैदा हुए थे। इसके साथ मां का दूध बच्चों के लिए पर्याप्त न हो पाने से बच्चे दिन ब दिन कमजोर होते जा रहे थें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर कुपोषण मुक्ति के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू होने का फायदा जुड़वा जय-विजय को मिला। अब जय का वजन 8.500 किलोग्राम और विजय का वजन 8.650 ग्राम हो गया है और बच्चे पूरी तरह कुपोषण मुक्त हो गए हैं। सुपोषण अभियान से जुड़वा बच्चे जय-विजय को मिला नया जीवन
25 Nov 2020 11:29AM,by: Thaneshwar sahu
पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर बुधवार को बड़ा कदम उठाने की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्अन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया कि पंजाब में शहरों और नगरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह 1 दिसंबर से लागू होगा। यह रात 10 बजे से संब पांच बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कोरोना के दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए चरणबद्ध ढंग से लागू किए जाने वाली पाबंदियों की भी जानकारी दी।इसके साथ ही राज्य सरकार ने मास्क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने की राशि भी दोगुनी कर दी है। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेटों के लिए भी पाबंदी लगाई गई है। ये रात 9.30 बजे तक ही खुल सकेंगे।
25 Nov 2020 11:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








