देश में कोरोना वायरस के प्रसार के बीच भारत सरकार ने आज साफ किया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir) का उपयोग सिर्फ हॉस्पिटल में कोरोना के गंभीर रोगियों के लिए किया जाना चाहिए। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल अस्पताल में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग घरेलू उपचार के दौरान नहीं होगा। डॉ. पॉल ने कहा कि यह इंजेक्शन उन मरीजों के लिए है, जो अस्पताल में भर्ती है और जो ऑक्सीजन पर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केमिस्ट की दुकानों से इसकी खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने अपील किया कि रेमडेसिविर का तर्कसंगत और जायज उपयोग होना चाहिए।
13 Apr 2021 03:27PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को होम आइसाेलेट कर लिया है। मंगलवार को सीएम कार्यालय के कई अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ होम आइसोलेशन में चले गए हैं। यह जानकारी उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने टि्वटर हैंडल से यह सूचना साझा करते हुए मंगलवार को लिखा- मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अत: मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारंभ कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि इसी वजह से सुबह मुख्यमंत्री ने टीम- 11 की बैठक वर्चुअल की।
13 Apr 2021 02:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने आगे आने लगे हैं। इस कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल को राजधानी रायपुर के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों तथा क्रेडाई, बैंक आदि प्रतिष्ठानों द्वारा एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रूपए की राशि के राहत सामग्री प्रदत्त किए गए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में कोरोना नियंत्रण हेतु शासन के साथ विभिन्न संगठनों के सहयोग की सराहना की और उनसे आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए अपना आभार जताया। इस अवसर पर वीडियों कांफ्रेंसिंग में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कुलदीप जुनेजा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर तथा जिला कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
13 Apr 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा :कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं आवश्यक सहायता/शिकायत के लिए जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 04 मे नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष क्रमांक-07824-222103 है।
13 Apr 2021 02:05PM,by: Thaneshwar sahu
कोविड-19 संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने के बाद कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रेल से रायपुर में आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इसका पालन मंगलवार की सुबह से ही शुरू कर दिया गया। दूसरे दौर के संक्रमण के बीच आए यात्री संक्रमण को लेकर लापरवाही ना करें । अपनी सेहत के साथ साथ लोगों की सेहत को लेकर भी सर्तक रहें ।स्वास्थ्य विभाग, रेलवे और जिला प्रशासन कोविड से बचाव को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन में शुरु हुआ कोराेना टेस्ट
13 Apr 2021 02:04PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




