राज्य शासन ने सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी स्थित सूपाझरिया जलाशय योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख 95 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर जलाशय की रूपांकित सिंचाई क्षमता 82 हेक्टेयर पूरी तरह बहाल हो जाएगी। इस नहर जीर्णाेद्धार कार्य से ओड़गी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
26 May 2026 07:51AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में 10, 20 और 50 रुपए के छोटे नोटों की भारी किल्लत हो गई है। गोलबाजार, मालवीय रोड और गुढ़ियारी जैसे प्रमुख बाजारों में चिल्हर लगभग गायब है। दुकानदार अब ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आरबीआई नागपुर से छोटे नोटों की सप्लाई करीब 40% घटने को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। शॉपिंग मॉल और पेट्रोल पंपों पर 80% भुगतान अब UPI और कार्ड से हो रहा है। कैट ने 20 करोड़ और चैंबर ने 5 करोड़ रुपए के छोटे नोटों की मांग आरबीआई से की है।
26 May 2026 07:09AM,by: Kriti Dwivedi
बांग्लादेश ने बंगाल की खाड़ी में 26 ऑफ़शोर ब्लॉकों में तेल और गैस खोज के लिए नया अंतरराष्ट्रीय टेंडर जारी किया है। सरकार विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए पहले से बेहतर शर्तें दे रही है। इसका मकसद घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाना और महंगे LNG आयात पर निर्भरता कम करना है। नए नियमों के तहत कंपनियों को ज्यादा मुनाफे और कम प्रतिबंध मिलेंगे। टेंडर में 15 डीपवॉटर और 11 शैलोवॉटर ब्लॉक शामिल हैं। बोली जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार विदेशी निवेशकों की अच्छी रुचि मिलेगी।
24 May 2026 04:41PM,by: Kriti Dwivedi
भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि जल्द ही एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आएगा। दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा, AI, सेमीकंडक्टर और परमाणु सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि यह समझौता व्यापक द्विपक्षीय व्यापार डील की दिशा में अहम कदम होगा। वहीं रूबियो ने भरोसा जताया कि यह समझौता दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों के लिए फायदेमंद और टिकाऊ साबित होगा।
24 May 2026 04:40PM, by: Kriti Dwivedi
कोरबा में रविवार को हसदेव बांगो बांध के विस्थापितों के समर्थन में कांग्रेस ने महासम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। 52 गांवों के विस्थापित परिवारों ने मछली आखेट और बिक्री का अधिकार वापस देने की मांग उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि ठेका प्रथा लागू होने के बाद आदिवासियों की आजीविका प्रभावित हुई है। चरणदास महंत ने कहा कि वनाधिकार कानून लागू होने के बावजूद विस्थापितों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा और मछली पकड़ने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
24 May 2026 03:44PM,by: Kriti Dwivedi
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय समागम में देशभर से जुटे हजारों जनजातीय प्रतिनिधिदेश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रविवार को जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का विराट संगम देखने को मिला, जब भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में देशभर से हजारों जनजातीय प्रतिनिधि, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा पारंपरिक समुदायों के लोग एक मंच पर एकत्र हुए। जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री श्री केदार कश्यप एवं श्री रामविचार नेताम भी उपस्थित थे।
24 May 2026 03:44PM,by: Kriti Dwivedi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नाम पर अब साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। पंजाब पुलिस ने चेतावनी जारी कर कहा कि WhatsApp पर CJP में शामिल होने के नाम से फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है और बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं। लुधियाना पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, स्कैमर ट्रेंडिंग मुद्दों का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
24 May 2026 02:24PM,by: Kriti Dwivedi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और एंटी-ड्रोन सिस्टम की समीक्षा करेंगे। शाह BSF, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में सीमा पार ड्रोन से हो रही हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने पर चर्चा होगी। गृह मंत्री सांचू बॉर्डर पोस्ट पर जवानों से मुलाकात करेंगे और महिला बैरकों का उद्घाटन भी करेंगे। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और हनुमानगढ़ के अधिकारी बैठक में शामिल रहेंगे। बीकानेर में अमित शाह करेंगे एंटी-ड्रोन सुरक्षा की समीक्षा बैठक
24 May 2026 02:24PM,by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




