Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार बेमेतरा जिले के गिधवा-परसदा, मुरकुटा सहित आस-पास के ग्रामीणों को देशी एवं विदेशी पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से उन्हें 14 फरवरी को ओड़िशा स्थित चिल्का झील ले जाया जाएगा। इसको लेकर वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड ने संयुक्त रूप से अध्ययन दल के लिए ग्रामीणों के चयन एवं भ्रमण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गिधवा-परसदा एवं मुरकुटा गांव के 30 ग्रामीणों का दल 10-10 के समूह में पक्षियों के अवलोकन एवं अध्ययन के लिए 14 फरवरी को चिल्का झील के लिए रवाना होगा।

06 Feb 2021 05:12AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य के सभी स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण काल में भी मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के चलते शालाओं के बंद रहने की अवधि 1 जनवरी से 28 फरवरी तक कुल 46 शालेय दिवसों का भी पूर्व की तरह मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन स्कूली बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में वितरण किया जाएगा। सूखा राशन सामग्री का वितरण सुविधानुसार स्कूल में अथवा घर-घर पहुंचाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण के दौरान बच्चों या पालकों के मध्य सामाजिक दूरी बनाए रखी जाएगी। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

05 Feb 2021 05:11PM,
by: Thaneshwar sahu