Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

शुक्रवार को युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर विधानसभा पहुंचा। विधानसभा में मौजूद अधिकारियों ने जब नियुक्ति पत्र देखा तो पाया कि यह पूरी तरह फर्जी है । नियुक्ति पत्र देखकर अधिकारियों ने विधानसभा में निकली भर्ती का पता किया तो इस तरह के पदों पर कोई वैकेंसी नहीं होने की जानकारी प्राप्त हुई। अधिकारियों ने इसके बाद उस युवक से पूछा कि उसे ये नियुक्ति पत्र कहां से मिल है तो उसने बताया कि, उसे तेलीबांधा मरीन ड्राइव निवासी किसी उमेश नाम के व्यक्ति ने दिया था। युवक ने बताया कि वो उमेश को काफी दिनों से जनता है, पर वो तेलीबांधा में कहां रहता है, उसे इस बारे में नहीं पता है। फिलहाल विधानसभा सचिव ज्ञानेंद्र उपाध्याय की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस नियुक्ति पत्र देने वाले उमेश की भी तलाश कर रही है।

06 Feb 2021 11:59AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कोविड काल के दौरान देश एवं राज्यों की अर्थव्यवस्था एवं विकास कार्यो की धीमी गति में सुधार लाने के लिए नीति आयोग द्वारा आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यो को मिशन मोड में करने की जरूरत पर जोर दिया है। इस संदर्भ में आज नीति आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिवों की संयुक्त बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की। बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमिताभ कांत ने विकास कार्यो से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं और क्षेत्रों के विषय में जानकारी दी। इन बिन्दुओं के आधार पर राज्यों को अपने राज्यों में आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यो में तेजी और सुधार लाने के लिए व्यापक रणनीति बनाकर उसका क्रियान्वयन करना होगा। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव योजना श्री गौरव द्विवेदी सहित विभागांे के सचिव स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

06 Feb 2021 09:43AM,
by: Thaneshwar sahu