Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर : वन और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि शासकीय विभागों में कार्यकुशलता के लिए पदोन्नति दी जाती है। पदोन्नत होने के बाद जवाबदेही और उत्तरदायित्व भी बढ़ता है। पदोन्नति से अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार के साथ ही उत्साह का वातावरण बनता है। श्री अकबर ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में पदोन्नत वन क्षेत्रपालों के अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न वन मण्डलों में कार्यरत 36 उप वन क्षेत्रपाल को वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत होने पर उनकी वर्दी में स्टार लगाकर अलंकृत किया और पदोन्नत सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

05 Feb 2021 03:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन, सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण) के नाजिर से संबंधित सामग्री क्रय करने हेतु निर्धारित शर्तो के अंतर्गत आगामी 01 वर्ष की अवधि के लिए मोहरबंद, चपड़ी-लॉख अथवा सेलो टेप से बंद की गई निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। निविदा प्रपत्र, विज्ञापन प्रकाशित होने के दिनांक से सादे कागज पर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रूपए 100 (रूपए एक सौ) मात्र छत्तीसगढ़ मंत्रालय, लेखा शाखा में नगद भुगतान करके कार्यालयीन दिवस में, छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक-एए 1-17 से प्राप्त किए जा सकते है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च 2021 निर्धारित की गई है। मंत्रालय नाजिर शाखा में सामग्री खरीदी के लिए निविदा आमंत्रित

05 Feb 2021 02:57PM,
by: Thaneshwar sahu