Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्ताव पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाइवे की सौगात दी है। बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के दिल्ली प्रवास पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने ने छत्तीसगढ़ में 13 नेशनल हाईवे को मंजूरी दी है। साथ ही 4 राष्ट्रीय महामार्ग घोषित करने की अनुमति दी है। यह जानकारी शुक्रवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी किया कि हम रायपुर से विशाखापत्तनम तक 15,000 करोड़ की सड़क बना रहे हैं जिसमें 5,000 करोड़ का काम छत्तीसगढ़ में होगा। रायपुर से दुर्ग तक 5,000 करोड़ के हाईवे को मंजूरी दी है। रायपुर से दुर्ग तक पांच हजार करोड़ रुपये की लागत बनेगा हाइवे

05 Feb 2021 01:13PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर ; राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ के हाट-बाजार को तोड़कर वहां शौपिंग काम्प्लेक्स बनाने सम्बन्धी योजना पर विराम लगाने हेतु आग्रह किया है उन्होंने कहा की रायपुर विकास विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा हस्तशिल्प बोर्ड को 30 वर्ष की लीज पर दी गई भूमि का लीज समाप्त करने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है जो की पूर्ण से गलत निर्णय है, हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु बाजार उपलब्ध करानें एवं उन्हें रोजगार में स्थापित कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस हाट-बाजार की स्थापना की गयी है, जिसमें केंद्र शासन की बहुत बड़ी धनराशी लगी है। इसे समाप्त करने के गलत निर्णय से जहां एक ओर प्रदेश के हस्तशिल्पकार हतोत्साहित होंगे, वहीं दूसरी ओर उनके उत्पादों एवं कलाकृतियों के विक्रय हेतु बड़ा बाजार न मिलने से उनके समक्ष रोजगार एवं रोजी-रोटी की समस्या भी उत्पन्न होगी। 

05 Feb 2021 12:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

राजधानी में फिनोलेक्स कंपनी के 2 आरोपियों द्वारा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर 7 करोड़ से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह में संचालित फिनोलेक्स केबल लिमिटेड का है जहां सेल्स हेड के पद पर कार्यरत सचिन त्रिवेदी ने पूर्व सेल्स ब्रांच हेड अरिंदम मजूमदार सहित सीनियर कमर्शियल ऑफिसर पी.शिवकुमार पर 7 करोड़ 22 लाख रुपयों के माल की हेराफेरी की शिकायत दर्ज करवाई है। प्रार्थी सचिन ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में कंपनी के वरिष्ठों द्वारा रायपुर ऑफिस के औचक निरीक्षण पर इस पूरे खेल का खुलासा हुआ जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कंपनी की स्थापित प्रक्रिया के विपरीत मैन्युअल लोकल चालान बनाकर बिना इनवॉइस, बिना जीएसटी व बिना बिल के कंपनी के ही अन्य ग्राहकों के साथ मिलीभगत कर करोड़ो के सामानों को बेईमानीपूर्वक बेच दिया गया है।

05 Feb 2021 10:29AM,
by: Thaneshwar sahu