Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर :महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर संकट में पड़ी महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। बालोद के आस-पास के गांव में भूखे-प्यासे अपने बच्चे के साथ भटक रही महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने रेस्क्यू कर सहारा दिया है। जिला मुख्यालय बालोद में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर के केन्द्र प्रभारी ने बताया कि सखी सेंटर में विगत 29 जनवरी को फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला और बच्चा बालोद से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर दल्लीराजहरा मार्ग में दैहान मोड़ के पास भटक रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल सखी टीम द्वारा बालोद थाने में सूचना दी गई। सखी और बालोद थाने की टीम द्वारा महिला एवं बच्चे को रेस्क्यू कर लाया गया। इसके बाद मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें दोनो स्वस्थ पाए गए।

05 Feb 2021 06:32AM,
by: Thaneshwar sahu