Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 रायपुर : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों को स्वावलंबी बनाने हेतु गोबर से वर्मी कम्पोस्ट व अन्य उत्पाद स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तैयार कराकर स्व-अर्जित आय का स्त्रोत बढ़ाते हुए आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले के गौठानों में मल्टीयूटिलिटी सेंटर बनाये जा रहे हैं, जिनकी चौतरफा तारीफ हो रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा पत्र जारी कर प्रदेश भर के गौठानों में कोरिया जिले की तर्ज पर ही मल्टीयूटिलिटी सेंटर के निर्माण का निर्देश दिया गया है। मल्टीयूटिलिटी सेंटर के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की आजीविका से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन कर गौठानों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।

05 Feb 2021 04:36AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आर्यवीर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ में ’छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर 24 स्थित मेफेयर गोल्फ कोर्स में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह या मार्च माह में इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया। रायपुर स्थित गोल्फ कोर्स के संस्थापक महेश वाधवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आयोजन के लिए आर्यवीर और वाधवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

04 Feb 2021 12:36PM,
by: Thaneshwar sahu