रायपुर : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में बनाए जा रहे अंडर ब्रिज और ओव्हर ब्रिज की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्याें को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को दिए। मंत्री साहू ने प्रत्येक 15 दिन में कार्य की गुणवत्ता का आंकलन और कार्य की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
04 Feb 2021 11:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने लगातार नए जतन कर रही है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से अस्पताल अब खुद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ गांवों और वनांचलों के हाट-बाजारों में लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में 28 जनवरी को अपने कांकेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के लिए आठ नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी। कांकेर जिले के हाट-बाजारों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में दो तथा शेष विकासखण्डों में एक-एक नए एम्बुलेंस भेजे गए थे।
04 Feb 2021 11:33AM,by: Thaneshwar sahu
पटना : बिहार में किन्नर समुदाय के लिए यह बड़ी खबर है। बिहार सरकार ने पटना हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया है कि उसने राज्य में किन्नरों की आबादी के आधार पर पुलिस बहाली में उनका आरक्षण कोटा निर्धारित कर दिया है। इसके अनुसार, अब हर जिले में कम से कम एक किन्नर दारोगा तथा चार सिपाहियों की बहाली तय हो गई है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं, जब बड़े-बड़े अपराधी इन वर्दीधारी किन्नरों के आगे त्राहिमाम करते नजर आएंगे।
04 Feb 2021 11:04AM,by: Thaneshwar sahu
श्रीलंकाई टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच समेत एक दिग्गज खिलाड़ी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम का वेस्टइंडीज दौरा अनिश्चितताओं में पड़ गया है। श्रीलंका की टीम को जल्द वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना था, लेकिन इससे पहले कोच और खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस दौरे पर संशय है।
04 Feb 2021 07:39AM,by: Thaneshwar sahu
हाल के कुछ माह में महंगाई दर में काफी अधिक वृद्धि देखने को मिली है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू गैस के दामों में एक बार फिर इजाफा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी 4 फरवरी से उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इस बार 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए हैं। घरेलू गैस के दामों में एक बार फिर इजाफा
04 Feb 2021 06:47AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों की संबंध में 4 फरवरी को बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंत्रालय में अपरान्ह 3.30 बजे होगी।
04 Feb 2021 03:21AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन संबंधी आज उत्साहजनक आंकडे़ आए हैं। अब तक प्रदेश के 1 लाख एक हजार 564 हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है । अब तक के आंकडांे के अनुसार बेमेतरा में 68 प्रतिशत एवं धमतरी में 60 प्रतिशत हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
04 Feb 2021 03:21AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




