Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

   रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा नीट में सफल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस संस्थान के माध्यम से गरीब परिवारों और आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

05 Dec 2020 01:18PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

प्रदेश के पत्रकारों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को आज प्रारूप निर्माण समिति की ऑनलाइन बैठक में चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया है। प्रारूप निर्माण समिति शीघ्र ही छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप राज्य शासन को सौंपेगी। ऑनलाइन बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अफताब आलम ने प्रारूप समिति एवं उप समिति के सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनकर हुई तैयार, जल्द सौंपी जाएगी सरकार को

05 Dec 2020 11:55AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी केन्द्र में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान की खरीदी और भुगतान के बारे भी किसानों से पूछा। धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा और शेड का निर्माण किया गया है, जहां किसानों से खरीदा गया धान सुरक्षित ढंग से रखा गया है। धान खरीदी केन्द्र में फ्लैक्स लगाकर धान खरीदी की अवधि, कामन धान, धान ग्रेड-ए, मक्का खरीदी की दर प्रदर्शित की गयी है। इस अवसर पर खाद्य और जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विधायक चिन्तामणी महराज, जशपुर विधायक विनय भगत भी उपस्थित थे।

05 Dec 2020 11:35AM,
by: Thaneshwar sahu