जिले के गांव जलालाबाद के पास देर रात कुछ युवक एक पुलिसकर्मी से एके-47 राइफल छीन कर भाग गए। घटना मोगा - जालंधर हाईवे पर धर्मकोट क्षेत्र के गांव जलालाबाद के निकट हुई। देर रात करीब 2:30 बजे नाके पर दो पुलिसकर्मियों के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ काफी मारपीट की और उनसे एक एके-47 राइफल छीनकर फरार हो गए। पुलिस राइफल बरामद करने और युवकों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
06 Dec 2020 08:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ में पहली बार वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन 13 दिसम्बर को किया जा रहा है। इस दौड़ में शामिल होने के लिए 4 दिसम्बर से पंजीयन शुरू हो गया है। इसके लिए सभी वर्ग के लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें पंजीयन के शुरू होते ही 24 घंटों के भीतर 19 हजार लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। राज्य में नई सरकार के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में अब तक जांजगीर चांपा जिले से 1584, बालोद से 767, बलौदाबाजार-भाटापारा से 829, बलरामपुर-रामानुजगंज से 222, बस्तर में 554, बेमेतरा में 483, बीजापुर में 462 तथा बिलासपुर में 903 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से 210, धमतरी से 622, दुर्ग से 1946, गरियाबंद से 394, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 152, तथा जशपुर से 525 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा उत्तर बस्तर कांकेर से 257, कवर्धा से 577, कोण्डागांव से 167, कोरबा से 843, कोरिया से 548, महासमुंद से 999, मुंगेली से 433 तथा नारायणपुर से 124 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह रायगढ़ से 1018, रायपुर से 1609, राजनांदगांव से 1079, सुकमा से 215, सूरजपुर से 713 और सरगुजा से 364 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
06 Dec 2020 06:38AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना वायरस के मामले अब स्थिर हो गए हैं। बीते 24 घंटों में देश के अंदर कोरोना के 36 हजार नए मामले सामने आए। इस दौरान 482 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना का कुल आंकड़ा अब 96 लाख से ज्यादा हो गया है। हालांकि, इसमें से 91 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस बीच, देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1.40 लाख को पार कर गया है।
06 Dec 2020 06:38AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, कुशल राजनीतिज्ञ और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। अनेक भाषाओं के जानकार डॉ. आम्बेडकर ने कई देशों के संविधान के अध्ययन के बाद विविधता भरे भारत को ऐसा मजबूत और लचीला संविधान दिया जिससे एक मजबूत राष्ट्र की नींव पड़ सकी।
06 Dec 2020 06:37AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :डूमरतराई औषधि वाटिका में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को कॉन्फेडेरेशन आफ फार्मा डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काम्पलेक्स तक पहुंच मार्ग नहीं होने पर आने जाने में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया और एक पहुंच मार्ग की मांग की। मंत्री डॉ डहरिया ने उनकी अनुरोध पर तत्काल कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के जोन कमिशनर को फोन लगाया और मौके पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि वाटिका काम्पलेक्स में पहुंच मार्ग नहीं होने पर निर्देशित किया कि स्टीमेट बनाकर प्रकरण प्रस्तुत करे। मंत्री डॉ डहरिया के निर्देश पर जोन कमिशनर क्रमांक 10 ने मौके पर इंजीनियरों को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा। जोन कमिशनर ने बताया कि मेडिकल काम्पलेक्स तक सीसी रोड़ बनाने स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ डहरिया द्वारा उनकी अनुरोध को गंभीरता से लिए जाने और तत्काल ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने पर खुशी जताई है।
05 Dec 2020 02:01PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







